“आसनसोल में भाजपा ने मनाई संत रविदास जयंती, ‘समानता और सद्भाव’ का दिया संदेश”
आसनसोल । संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समाज में एकता और मानव सेवा का संकल्प लिया गया।आसनसोल के जुबली से संत शिरोमणि रविदास की तस्वीर की पूजा करके कलश में संकल्प करके जल भरा गया। वहां से बाई रोड एच एच 19 होकर भाजपा जिला पार्टी कार्यालय लाया गया। वहां से फिर कलश को मां घाघर बुड़ी मंदिर में पूजा किया गया। वहां से रानीगंज, अंडाल, दुर्गापुर, बर्दवान, डांकुनी होते हुए कोलकाता ले जाया जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा आसनसोल जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, पांडवेश्वर विधायक जितेंद्र तिवारी, बाराबनी विधायक अरिजीत राय और जिला सचिव अपूर्व हजारा, भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद, राहुल सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
सभी ने संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास का पूरा जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानव कल्याण के लिए समर्पित था। उनके विचार आज भी हमें भेदभाव मिटाकर एकजुट होकर चलने की प्रेरणा देते हैं।
नेताओं ने आह्वान किया कि हमें उनके संदेशों को अपने जीवन में उतारकर समाज में सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और सर्वजन कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित सभी लोगों ने संत रविदास जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।















