Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी को बड़ी जिम्मेदारी, राज्य उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य बने”

आसनसोल । आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी को राज्य सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की स्टैंडिंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। संगठन ने विधायक को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर बधाई दी।

सम्मान समारोह के बाद औद्योगिक विकास और क्षेत्र में निवेश को लेकर विस्तृत चर्चा भी हुई। इस दौरान क्षेत्र में नए उद्योगों की स्थापना, रोजगार के अवसर बढ़ाने और व्यापार को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

व्यापारिक संगठनों ने भरोसा जताया कि कृष्णेंदु मुखर्जी की इस नई भूमिका से आसनसोल और दक्षिण बंगाल के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *