Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल: गुरुद्वारा साहिब में 18वां राग रतन कीर्तन मुकाबला संपन्न, 9 शहरों के 28 प्रतिभागियों ने बिखेरा गुरबाणी का सुर

आसनसोल । श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित 18वां राग रतन कीर्तन मुकाबला रविवार को भक्ति और संगीत के माहौल में संपन्न हुआ। यह भव्य आयोजन जी.टी. रोड स्थित गोधूलि गुरुद्वारा साहिब में किया गया

कार्यक्रम का आयोजन गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्किल, पश्चिम बंगाल द्वारा आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से किया गया। यह आयोजन स्वर्गीय मास्टर राजेंद्र सिंह और स्वर्गीय सरदार सुजान सिंह की स्मृति को समर्पित था।

9 शहरों से आए 28 प्रतिभागी
कीर्तन प्रतियोगिता में कोलकाता, बैंडल, हालीसहर, दुर्गापुर, रानीगंज, आसनसोल, चिनाकुड़ी, परबेलिया और धनबाद से कुल 28 बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया। सभी ने गुरबाणी के सुर, लय, ताल और शुद्ध उच्चारण से संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुकाबले का मूल्यांकन शब्द नाद अकादमी के उस्ताद भाई तनवीर सिंह, पटना साहिब की बीबी कुलवंत कौर और वितान म्यूजिक अकादमी की प्रधानाचार्या तापती मित्रा की निर्णायक टीम ने किया।

विजेताओं की सूची

प्रथम वर्ग:
– प्रथम – इश्मीत सिंह, कोलकाता
– द्वितीय – रौनक सिंह, बैंडल
– तृतीय – रनवीत सिंह, रानीगंज

द्वितीय वर्ग:
– प्रथम – हरसमरथ सिंह, बैंडल
– द्वितीय – तेजवीर सिंह, धनबाद
– तृतीय – हरप्रीत कौर, चिनाकुड़ी

तृतीय वर्ग:
– संयुक्त प्रथम – अंतरजोत कौर, परबेलिया और हर्षदीप सिंह, दुर्गापुर
– संयुक्त द्वितीय – जगमोहन सिंह, हालीसहर और रौबी सिंह, चिनाकुड़ी
– तृतीय – रवनीत कौर, बैंडल

बच्चों में दिखा विशेष उत्साह
कार्यक्रम का मंच संचालन सरदार जसपाल सिंह, सरदार गुरदीप सिंह आसनसोल, सरदार गुरदीप सिंह रानीगंज, बीबी सिमरन कौर और बीबी हरलीन कौर ने किया।

विजेताओं के नाम की घोषणा के बाद सरदार गुरविंदर सिंह ने निर्णायक मंडल, प्रतिभागियों, अभिभावकों और गुरुद्वारा कमेटी का धन्यवाद किया।

इस मौके पर गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्किल और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संगत ने भी पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा के साथ भाग लिया। आयोजन के दौरान बच्चों और युवाओं में गुरबाणी कीर्तन को लेकर जबरदस्त जोश देखने को मिला।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *