Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बर्नपुर: देशभक्ति के रंग में रंगा ‘हर घर तिरंगा’ | बालाजी धाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे”

बर्नपुर । आजादी के जश्न को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को बर्नपुर में “हर घर तिरंगा” यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति और उल्लास से भरी यह यात्रा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी।

बालाजी धाम से हुई शुरुआत
यह भव्य तिरंगा यात्रा नरसिंग बांध स्थित बालाजी धाम से शुरू हुई। यहां से तिरंगा हाथों में लिए सैकड़ों लोग त्रिवेणी मोड़ और हीरापुर थाना होते हुए वापस बालाजी धाम पहुंचे, जहां यात्रा का समापन हुआ।

यात्रा का आयोजन पश्चिम बंगाल आंचलिक मारवाड़ी सम्मेलन, बर्नपुर मारवाड़ी युवा मंच, बर्नपुर चेतना शाखा, आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति और बर्नपुर श्याम मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

महिला-पुरुष और बच्चों का जोश
यात्रा में समाज के गणमान्य लोगों के साथ-साथ कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और मुंह पर “भारत माता की जय” के नारे लेकर चल रहे महिला-पुरुष और बच्चों के चेहरे पर अलग ही उत्साह दिखा।

“हर घर तिरंगा” का संदेश
इस मौके पर उद्योगपति एवं समाजसेवी नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर साल 15 अगस्त को “हर घर तिरंगा” लगाने की परंपरा चली आ रही है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर 9 अगस्त से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा आयोजित की जा रही है। मंगलवार की यात्रा बालाजी धाम की पहल पर निकाली गई थी।

नरेश अग्रवाल ने कहा, “इस तरह की यात्राएं पूरे माहौल को देशभक्ति से भर देती हैं। हर व्यक्ति में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत होती है।” उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए बालाजी धाम समिति को विशेष धन्यवाद दिया। इस मौके पर समाजसेवी सह उद्योगपति पवन गुटगुटिया, मुरारी अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *