“B.B. कॉलेज आसनसोल में जिला स्तरीय युवा संसद मॉक प्रतियोगिता संपन्न | छात्रों ने दिखाया संविधान और लोकतंत्र का ज्ञान”
आसनसोल । B.B. कॉलेज, आसनसोल में 11 अगस्त 2026 को स्वामी विवेकानंद सेमिनार हॉल में जिला स्तरीय युवा संसद मॉक प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच, सार्वजनिक वक्तृत्व और संसदीय प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
4 प्रतियोगिताओं में दिखा छात्रों का जोश
प्रतियोगिता के तहत कुल 4 प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं:
1. युवा संसद प्रतियोगिता
2. युवा संसद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
3. त्काल भाषण प्रतियोगिता
4. निबंध लेखन प्रतियोगिता
छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने भारतीय संविधान, संसदीय लोकतंत्र, स्वतंत्रता संग्राम और समकालीन सामाजिक मुद्दों पर गहरी समझ का परिचय दिया।

संचार और नेतृत्व कौशल को मिला मंच
इस मंच ने छात्रों को अपने संचार कौशल, विश्लेषणात्मक क्षमता और नेतृत्व गुणों को निखारने का बेहतरीन अवसर प्रदान किया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की।
कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ। चयनित उत्कृष्ट प्रतिभागियों को B.B. कॉलेज, आसनसोल का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में भेजा जाएगा।
प्राचार्य ने दी बधाई
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ अमिताभ बसु ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षकों, आयोजकों और सभी छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करते हैं।














