Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सत्यम बार में जुए का अड्डा ध्वस्त, 6 गिरफ्तार, 54 हजार रुपये जब्त”

रानीगंज । रानीगंज थाना क्षेत्र में जुए के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पंजाबी मोड़ IC के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13 और 14 अगस्त की दरम्यानी रात बांसड़ा स्थित सत्यम बार में छापेमारी की।

बार में चल रहा था जुए का खेल
पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी पर पश्चिम बंगाल जुआ एवं पुरस्कार प्रतियोगिता अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:
1. बिनय मंडल – 41 वर्ष
2. बप्पादित्य मंडल – 43 वर्ष
3. गणेश चौधरी – 43 वर्ष
4. मिलन मंडल – 40 वर्ष
5. उत्तम घटक – 65 वर्ष
6. जयदेव सिंह – 48 वर्ष

पुलिस के अनुसार सभी आरोपी रानीगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं।

54 हजार रुपये की नकदी बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुए में इस्तेमाल हो रही 54,500 रुपया की बोर्ड मनी भी जब्त की। पुलिस का कहना है कि बार की आड़ में लंबे समय से जुए का कारोबार चल रहा था।

आगे की जांच जारी
रानीगंज पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में शामिल अन्य लोगों और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *