Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल के लाल दीपक साह को मिला शौर्य चक्र: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर वीरता के लिए मिला देश का तीसरा सबसे बड़ा सम्मान

आसनसोल । पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल के लाल ने देश का नाम रोशन किया है। 44 नंबर वार्ड, बाजार निवासी एवं वर्तमान में नामोपाड़ा के रहने वाले सीआरपीएफ की 209 कोबरा बटालियन के जवान दीपक साह को उनकी अद्भुत शौर्य और बहादुरी के लिए 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के तीसरे सबसे बड़े वीरता पुरस्कार ‘शौर्य चक्र’ से सम्मानित किया गया है।

परिवार और पृष्ठभूमि
दीपक साह के पिता का नाम अशोक साह है। आसनसोल के इस सपूत ने अपनी मेहनत और समर्पण से पूरे जिले का मान बढ़ाया है।

वीरता की कहानी
दीपक साह ने अपनी सेवा की शुरुआत छत्तीसगढ़ में 204 कोबरा बटालियन से की थी। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई बार नक्सलियों से सीधी मुठभेड़ की और अदम्य साहस का परिचय दिया।

क्षेत्र में खुशी की लहर
दीपक साह की इस उपलब्धि से पूरे आसनसोल में गर्व और खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि दीपक साह जैसे जवानों की वजह से ही देश सुरक्षित है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *