Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“3 महीने से खाता खाली, चक्कर पर चक्कर: अन्नपूर्णा योजना की राशि न मिलने से बर्नपुर में महिलाओं का फूटा गुस्सा, बैंक के बाहर किया हंगामा”

आसनसोल । पश्चिम बंगाल सरकार की महत्वाकांक्षी अन्नपूर्णा योजना की राशि न मिलने से बर्नपुर में लाभार्थी महिलाओं में भारी असंतोष है। मंगलवार को गुस्साई सैकड़ों महिलाओं ने बर्दवान सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक, बर्नपुर शाखा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द पैसा खाते में डालने की मांग की।

तीन महीने से इंतजार, सिर्फ आश्वासन

प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि उन्होंने लगभग तीन महीने पहले ही योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर दिया था, लेकिन आज तक उनके बैंक खाते में एक भी रुपया नहीं आया है।

महिलाओं ने कहा, “हम जानकारी लेने के लिए कभी बैंक तो कभी सरकारी दफ्तर के चक्कर काट रही हैं, लेकिन हर जगह हमें टाल दिया जाता है। कोई भी अधिकारी साफ-साफ नहीं बताता कि हमारा पैसा क्यों अटका है और कब आएगा।”

बैंक ने क्या कहा?

वहीं इस मामले पर बैंक प्रबंधन का कहना है कि जिन महिलाओं के आवेदन अभी भी प्रोसेसिंग स्टेज में हैं, उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा। प्रक्रिया पूरी होते ही पात्र लाभार्थियों के खाते में राशि भेज दी जाएगी।

महिलाओं का सवाल – आखिर कब तक?

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि इस योजना से मिलने वाली आर्थिक मदद से उनके घर का राशन-पानी और बच्चों की पढ़ाई का खर्च चलता है। पैसे न आने से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ रहा है।

महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि बर्नपुर क्षेत्र के सभी लंबित आवेदनों की तुरंत जांच कर पात्र महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की जाए।

अब बड़ा सवाल यही है कि जब राज्य भर में लाखों महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है, तो बर्नपुर की इन महिलाओं को आखिर और कब तक इंतजार करना पड़ेगा?

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *