shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आज का पंचांग, 29 मई 2022: आज करें सूर्य आराधना, जानें शुभ-अशुभ समय एवं राहुकाल

1 min read
दिल्ली । आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज रविवार को सूर्य देव की आराधना करें। सूर्य देव को लाल रंग का फूल और लाल चंदन जरूर अर्पित करें।सुबह स्नान के बाद एक लोटे में लाल चंदन, लाल फूल, अक्षत् और शक्कर डालकर उसमें पानी भर लें। फिर उसे जल को सूर्य देव को अर्पित करें। इस दौरान ओम सूर्य देवाय नम: मंत्र का जाप करते रहें। इसके बाद आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। आप चाहें तो सूर्य को जल चढ़ाने के बाद लाल आसन पर विराजमान होकर गायत्री मंत्र का जाप करें। इससे मानसिक शांति प्राप्त होती है। सूर्य देव की कृपा से रोग और ग्रह दोष दूर होते हैं। धन, धान्य, सुख, सौभाग्य आदि की भी प्राप्ति होती है। जो लोग रविवार का व्रत रखते हैं, उनको पूरे दिन नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। शाम के समय में मीठा भोजन करके व्रत का पारण करना चाहिए। रविवार व्रत करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति प्रबल होती है। सूर्य के मजबूत होने से पिता के साथ संबंध मजबूत होते हैं। नौकरी और बिजनेस में भी लाभ होता है। इस दिन आपको पूजा के बाद किसी ब्राह्मण को गुड़, गेहूं, तांबा, सोना, लाल फूल, लाल वस्त्र, मसूर दाल आदि का दान करना चाहिए। आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की चाल………. 29 मई 2022 का पंचांग आज की तिथि – ज्येष्ठ कृष्णपक्ष चतुर्दशी आज का करण – शकुनी आज का नक्षत्र – कृतिका आज का योग – अतिगंड आज का पक्ष – कृष्ण आज का वार – रविवार सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय सूर्योदय – 05:54:00 सूर्यास्त – 07:19:00 चन्द्रोदय – 29:03:59 चन्द्रास्त – 18:19:59 चन्द्र राशि– मेष हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत – 1944 शुभकृतविक्रम सम्वत – 2079 काली सम्वत – 5123 दिन काल – 13:48:12 मास अमांत – वैशाख मास पूर्णिमांत – ज्येष्ठ शुभ समय – 11:50:55 से 12:46:07 तक अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त) दुष्टमुहूर्त– 17:22:12 से 18:17:25 तक कुलिक– 17:22:12 से 18:17:25 तक कंटक– 10:00:29 से 10:55:42 तक राहु काल– 15:58 से 17:38 तककालवेला/अर्द्धयाम– 11:50:55 से 12:46:07 तक यमघण्ट– 13:41:20 से 14:36:33 तक यमगण्ड– 12:18:31 से 14:02:03 तक गुलिक काल– 17:38 से 19:19 तक  
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.50.18-715x1024.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *