भाजपा पार्षदों को संविधान की जानकारी नहीं – अमरनाथ चटर्जी

आसनसोल । मंगलवार को आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक सभागार में बोर्ड बैठक और इस वर्ष के वित्तिय बजट पेश किया गया। इस संबंध में निगम चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि राज्य सरकार से आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में 11 नए हेल्थ सेंटर बनाने के लिए राशि का अनुमोदन मिल चुका है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कुछ नई वाटर प्रोजेक्ट भी लगाए जाएंगे जिसका डीपीआर तैयार किया जा रहा है। उनको उम्मीद है कि राज्य सरकार से इसकी भी अनुमति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि आज सबकी सहमति से बजट प्रस्ताव पास हो गया। उन्होंने कहा की मेयर के स्थान पर घोषित उपमेयर अभिजीत घटक ने बजट प्रस्ताव पढ़ा। विपक्ष द्वारा इसे गैरकानूनी बताए जाने के आरोपों को अमरनाथ चटर्जी ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनको संविधान का पता नहीं है। इसलिए ऐसी बातें कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेयर बजट प्रस्ताव रखते हैं और बहुमत के आधार पर बजट प्रस्ताव पास होता है। यही नियम है। लेकिन विपक्ष को इसका पता नहीं है। वहीं भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपनी तरफ से डिप्टी मेयर और एमएमआईसी बोर्ड के नामों की घोषणा किए जाने पर कटाक्ष करते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आसनसोल से रांची जाने वाली ट्रेन अभी भी खुली है भाजपा पार्षद जिस तरह की हरकतें कर रहे हैं। उनको रांची जाकर इलाज कराने की जरूरत है। वहीं अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि भाजपा पार्षदों ने जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया है। इसके खिलाफ नगर निगम में एक निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पार्षद और विधायक अपने अंचल का विकास नहीं चाहते वह सिर्फ विवाद खड़ा करना चाहते हैं।