Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आज का पंचांग, 01 जुलाई 2022: आज करें लक्ष्मी पूजा, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

1 min read
दिल्ली । आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज शुक्रवार के दिन आपको धन और ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। उनकी कृपा से आपका आर्थिक संकट दूर होगा, आपके धन, संपत्ति, सुख और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी। माता लक्ष्मी की कृपा से संतान, धान्य, वैभव आदि की भी प्राप्ति होती है। आज आप माता लक्ष्मी को लाल गुलाब या कमल का फूल, अक्षत्, कुमकुम, नारियल, बताशा, खीर, फल, कमलगट्टा आदि चढ़ाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा पाने के लिए आप कनकधारा स्तोत्र या श्रीसूक्त का भी पाठ कर सकते हैं। पूजा के बाद माता लक्ष्मी की विधि विधान से आरती करें। संध्या आरती भी कर सकते हैं। जो लोग आज शुक्रवार का व्रत हैं, उनको पूजा के समय शुक्रवार व्रत कथा का पाठ करना चाहिए या सुनना चाहिए। शुक्रवार व्रत करने से शुक्र ग्रह भी मजबूत होगा और उससे जुड़े दोष भी दूर हो जाएंगे। इस दिन आपको इत्र, दूध, दही, चावल, सफेद वस्त्र, शक्कर आदि का दान करना चाहिए। शुक्र ग्रह से जुड़ी वस्तुओं का दान करने से ग्रह मजबूत होता है। शुक्र के मजबूत होने से आपके सुख और भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप चाहें तो शुक्र ग्रह के बीज मंत्र का जाप कर सकते हैं। आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की चाल…. 01 जुलाई 2022 का पंचांग आज की तिथि – आषाढ़ शुक्ल द्वितीया आज का करण – कौलव आज का नक्षत्र – पुष्य आज का योग – व्याघात आज का पक्ष – शुक्ल आज का वार – शुक्रवार सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय सूर्योदय – 05:57:00 सूर्यास्त – 07:29:00 चन्द्रोदय – 07:01:59 चन्द्रास्त – 21:21:00 चन्द्र राशि– कर्क हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत – 1944 शुभकृतविक्रम सम्वत – 2079 काली सम्वत – 5123 दिन काल – 13:56:29 मास अमांत – आषाढ मास पूर्णिमांत – आषाढ़ शुभ समय –11:56:52 से 12:52:38 तक अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त) दुष्टमुहूर्त– 08:13:48 से 09:09:34 तक, 12:52:38 से 13:48:24 तक कुलिक– 08:13:48 से 09:09:34 तक कंटक– 13:48:24 से 14:44:10 तक राहु काल– 10:40 से 12:24 तक कालवेला/अर्द्धयाम– 15:39:56 से 16:35:42 तक यमघण्ट– 17:31:28 से 18:27:14 तक यमगण्ड– 15:53:53 से 17:38:27 तक गुलिक काल– 07:11 से 08:55 तक
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.50.18-715x1024.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *