दिल्ली । आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज सावन माह का तीसरा मंगला गौरी व्रत है और नाग पंचमी भी है। मंगला गौरी पर माता पार्वती की पूजा करने से जीवन में सुख-सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन सुबह जल्दी उठ कर स्नान करना चाहिए।व्रत का संकल्प लेकर माता गौरी की उपासना करनी चाहिए। ऐसा करने से शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और सौभाग्य का वरदान मिलता है। पंचांग के अनुसार आज नाग पंचमी भी है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। मान्यता के अनुसार इस दिन नाग देवता की पूजा करने से काल सर्प दोष दूर होता है। साथ ही घर में सुख-शांति भी आती है। इस दिन ‘ॐ नागदेवतायै नम:‘ मंत्र का जाप करें। इस दिन भगवान शिव की भी पूजा की जाती है। आज मंगलवार भी है। इस दिन हनुमान जी की पूजा की जाती है। इस दिन हनुमान मंदिर में भक्त बजरंगबली को सिंदूर-चोला, बूंदी का प्रसाद, फल-फूल आदि अर्पित करते हैं। आज हनुमान चालीसा, आरती व वजरंग बाण का पाठ किया जाता है। साथ ही भगवान राम की भी पूजा की जाती है। श्रीराम की पूजा करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं।हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है। उनकी उपासना करने से भक्त के सारे कष्ट दूर होते हैं और संकट टल जाते हैं। आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की चाल….
02 अगस्त 2022 का पंचांग
आज की तिथि – श्रावण शुक्ल पंचमी
आज का करण – बव
आज का नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी
आज का योग – शिव
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का वार – मंगलवार
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:10:00
सूर्यास्त – 07:21:00
चन्द्रोदय – 08:41:00
चन्द्रास्त – 21:37:00
चन्द्र राशि– कन्या
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1944
शुभकृतविक्रम सम्वत – 2079
काली सम्वत – 5123
दिन काल – 13:30:16
मास अमांत – श्रावण
मास पूर्णिमांत – श्रावण
शुभ समय – 12:00:13 से 12:54:15 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 12:54:15 से 13:48:16 तक, 15:36:18 से 16:30:19 तक
कुलिक– 15:36:18 से 16:30:19 तक
कंटक– 08:24:09 से 09:18:10 तक
राहु काल– 07:48 से 09:27 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 10:12:11 से 11:06:12 तक
यमघण्ट– 12:00:13 से 12:54:15 तक
यमगण्ड– 10:45:57 से 12:27:14 तक
गुलिक काल– 14:24 से 16:03 तक