Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

छोटो दिघारी भव्य प्राचीन मंदिर में एक अलग ही देवी देवताओं का तेज है – कृष्णा प्रसाद

बर्नपुर। आसनसोल के विशिष्ट लोकप्रिय समाजसेवी सह व्यवसायी कृष्णा प्रसाद ने मंगलवार दोपहर वार्ड संख्या 57 के छोटो दिघारी स्थित प्रचीन रघुनाथ मंदिर का दर्शन किया। साथ ही उन्होंने कहा भगवान श्रीराम के नगरी अयोध्या के सरजू तट के पावन मिट्टी से यहां भगवान रघुनाथ मंदिर की पूजा अर्चना करेंगे। उक्त मंदिर को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के एक और नाम पर रखा गया। जिसे हम रघुनाथ मंदिर कहते है। इस अलौकिक प्रचीन मंदिर के बारे में आसनसोल सनातनी हिन्दू धर्म के इस कलयुग में धर्म का झंडा लेकर निकले लोकप्रिय समाजसेवी सह धार्मिक प्रवृत्ति के धनी कृष्णा प्रसाद का यहां आने का अपने आप में भगवान का चमत्कार कहा जा सकता है, या भगवान श्रीराम की भक्ति उन्हें यहां खिंच लाया। ज्ञात हो कि कृष्णा प्रसाद पूरे शिल्पाचल में 5 वर्षो में 505 मंदिर का जीणोद्धार करने का संकल्प लिया है। कृष्णा प्रसाद ने कहा इस भव्य प्राचीन मंदिर में एक अलग ही देवी देवताओं का तेज है। यहां आने पर अयोध्या नगरी जैसा पवित्र धरती स्रोत दिख रहा है। कृष्णा प्रसाद ने कहा मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम जी के अयोध्या के सरजू तट के पवित्र मिट्टी से यहां पूजा अर्चना करेगे और साथ ही दो दिन का महायज्ञ और भक्तों के लिये भंडारा का आयोजन किया जाएगा। छोटा दिघारी भगवान रघुनाथ मंदिर लगभग 1000 साल पुराना कहा जाता है। इस मंदिर को हैरिटेज मंदिर के रूप में भी स्थानीय लोग मानते है। भगवान यहां शालीमार शिला पर विराजमान है। स्थानीय लोगों की मान्यता है, यहां के देवता में अलौकिक शक्तियों का भंडार है।   इस मौके पर भगवान रघुनाथ मंदिर के पुजारी उत्तम चौबे महंत, राम ब्रह्म चौबे महंत, संजय चौबे महंत, समीर चौबे महंत, काजल चक्रवर्ती, मलय चौबे महंत, विधान चौबे के साथ स्थानीय व्यक्तिगण उपस्थित थे।
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *