Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

सुधा देवी के निधन पर मिठू घांटी ने गहरा शोक व्यक्त किया

आसनसोल । शिल्पांचल के विशिष्ट महिला उद्यमी और समाजसेवी सुधा देवी का मंगलवार की रात हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन पर परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा ट्रेड सेल के प्रदेश कन्वेनर सुब्रत घांटी उर्फ मिठू घांटी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में वह शोक संतप्त परिवार के साथ हैं और उन्होंने सुधा देवी के परिजनों विशेषकर उनके बेटे और बेटी को सांत्वना दिया है। इसके साथ ही उन्होंने ईश्वर से सुधा देवी की आत्मा की शांति की कामना की। उन्होंने बताया कि सुधा देवी एक कामयाब महिला उद्यमी के साथ-साथ एक समाजसेवी भी थी, जिन्होंने हमेशा समाज के विकास के लिए विशेषकर महिलाओं के विकास के लिए प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सुधा देवी के इस असमय मृत्यु से पूरे समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उन्होंने एक बार फिर से शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना की।
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *