Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर लैंडिंग करने पर नरेश अग्रवाल ने कहा यह भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि

आसनसोल । भारत का चंद्रयान मिशन बुधवार को कामयाब हो गया। विक्रम लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में कामयाब रहा। इसे लेकर पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल में भी उत्साह का माहौल देखा गया। आसनसोल चेंबर ऑफ कामर्स के सलाहकार सह विशिष्ट समाजसेवी नरेश अग्रवाल ने बताया कि यह भारत के लिए बहुत गर्व का विषय है। चंद्रयान 3 ने चंद्रमा की धरती पर सॉफ्ट लैंडिंग की। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश बन गया। इसके लिए भारत के वैज्ञानिकों की जितनी तारीफ की जाए वह काम है। उन्होंने कहा कि यह भारत की बहुत बड़ी उपलब्धि है। विश्व के मानचित्र पर भारत का सर फर्क से ऊंचा हो गया है। उन्होंने इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी और कहा कि यह सभी भारतवासियों के एकजुट प्रयास का नतीजा है और उन्होंने उम्मीद जताया है कि भविष्य में भी भारत इसी तरह नई ऊंचाइयों को छुता रहेगा।
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *