Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल आसनसोल लोकसभा क्षेत्र का किया दौरा

आसनसोल । कुछ महीनों बाद देश में लोकसभा चुनाव होने हैं और इसके लिए भाजपा ने अभी से ही अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करनी शुरू कर दी है। केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे हैं। शनिवार को उन्होंने आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में सभा की। सभा में पहुंचने पर केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफी गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष बप्पादित्य चटर्जी, विधायक अग्निमित्रा पाल, विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार तथा भाजपा प्रदेश कमेटी सदस्य कृष्णेन्दू मुखर्जी उपस्थित थे। सभा के दौरान केंद्रीय मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने कुछ लोगों के हाथों में भाजपा का झंडा पकड़ाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया। संदेशखाली में तृणमूल नेता शाहजहां शेख के घर में छापा मारने पहुंची ईडी की टीम पर हुए हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने भी राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगल के राज्यपाल ने उस घटना का संज्ञान लिया है और जो भी तय प्रक्रिया है, उसके तहत केंद्र सरकार को रिपोर्ट देंगे। इसके बाद केंद्र सरकार इस मामले में निर्णय लेगी। गौरतलब है कि राज्यपाल सीवी आनंद बसु ने संदेशखाली में ईडी की टीम पर हुए हमले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। राज्यपाल ने राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजी को तलब किया है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अर्थात मनरेगा के तहत पश्चिम बंगाल की बकाया राशि आवटित नहीं किए जाने के सवाल पर केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में केंद्रीय टीम भेजी गई थी। उस टीम ने जांच की हैं। 100 दिन के कार्य की बकाया राशि को लेकर पश्चिम बंगाल में आंदोलन हुआ था और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय में भी वे लोग गए थे। अब अगर ऐसा माहौल बनेगा कि यहां पर 100 दिन के कार्य में भ्रष्टाचार नहीं हुआ है तो मंत्रालय उसपर विचार करेगा।
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *