Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मुस्लिम बहुल इलाका में पहली बार घी खिचड़ी का हुआ भव्य आयोजन, मेयर, उपमेयर ने उठाया आनंद

1 min read

बर्नपुर । निगम के 82 नंबर वार्ड स्थित रहमतनगर शेर अली मैदान में नवजवाने अहले सुन्नत सोसाइटी की ओर से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर गुरुवार घी खिचड़ी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मेयर बिधान उपाध्याय, उपमेयर वशिमूल हक, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, पूर्व विधायक सोहराब अली, पार्षद नरगिस बानो, कहकशा रियाज, नवजवाने अहले सुन्नत सोसाइटी के सचिव गुलामुल हक, फिरोज खान(एफके) ने लोगों के बीच घी खिचड़ी वितरण किया। मेयर बिधान उपाध्याय ने इस अनोखे कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह वार्ड मुस्लिम बहुल इलाका है। जिसके कारण खिचड़ी बहुत कम ही लोग खाते हैं। इस तरह के आयोजन से आपसी संबंध मजबूत होता है।

वहीं पूर्व विधायक सोहराब अली ने कहा कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर इस घी खिचड़ी का आयोजन किया गया। 26 जनवरी को शुक्रवार होने के कारण गुरुवार इसका आयोजन किया गया। इस मुस्लिम बहुल इलाके में पहली बार घी खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। घी खिचड़ी में वार्ड संख्या 82 और 83 के हजारों लोगों ने आनंद उठाया। उन्होंने लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा 26 जनवरी को देश में संविधान लागू हुआ था लेकिन कुछ लोग संविधान को बदलना चाहते हैं। संविधान को बचाने के लिए सभी देशवासियों को एकजुट होकर आगे आने की जरूरत है।  संविधान अपने जगह पर है। राजनीति अपनी जगह पर है।संविधान के साथ छेड़ छाड़ कभी बर्दास्त नहीं किया जाएगा। सोसायटी की ओर से शुक्रवार तिरंगा फहराया जाएगा। वहीं उन्होंने सभी शिल्पांचलवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

 
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *