राष्ट्रनिर्माण में था लाला लाजपत राय का बहुत अहम योगदान – अमरनाथ चटर्जी
बर्नपुर । बर्नपुर 8 नंबर बस्ती स्थित महात्मा गांधी हाई स्कूल के सामने लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर लाला लाजपत नव युवक संघ की ओर से उनकी जयंती के उपलक्ष्य पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर सर्वप्रथम झंडोंतोलन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने झंडोतोलन कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा भारत की आजादी की लड़ाई में लाला लाजपत राय का विशेष स्थान था। जिस तरह से उन्होंने देश की सेवा की थी। उनकी ओर से किए गए देश के योगदान उनके जीवन के साथ उनके बाद आज भी देश में दिखाई देते हैं। राष्ट्रनिर्माण के लिए उनके योगदान को कई तरह से देखा जाता है। समाज और धार्मिक सुधार के लिए वे आर्य समाज से जुड़े रहे।
अहिंसावादी राजनीति करने के बावजूद सभी क्रांतिकारियों को उनका भरपूर स्नेह मिलता है। देशवासियों और खास तौर से युवाओं के लिए वे आज भी एक प्ररेणास्रोत की तरह हैं। लाला लाजपत राय भारत के एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे। ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में गरम दल के तीन प्रमुख नेताओं लाल-बाल-पाल में से एक थे। सन् 1928 में इन्होंने साइमन कमीशन के विरुद्ध एक प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जिसके दौरान हुए लाठी-चार्ज में ये बुरी तरह से घायल हो गये और अन्ततः 17 नवम्बर सन् 1928 को इनकी महान आत्मा ने पार्थिव देह त्याग दी।मौके पर पार्षद कंचन मुखर्जी, विमल कुमार सिंह, पप्पू सिंह, वरिष्ठ शिक्षक रमाकांत मिश्रा, बृजराज सिंह, सरयू यादव सहित संघ के सदस्य एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
वहीं अंजली जिम एंड योगा सेंटर की डायरेक्टर अंजली सिंह के नेतृत्व में लाला लाजपत राय की जयंती पालन की गई। मौके पर अंजली सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी।
उसके बाद केक कटकर सभी के बीच वितरण की गई। मौके पर अंजली जिम एंड योगा सेंटर की महिला सदस्य उपस्थित थी।