Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

भाजपा नेता बप्पा आचार्या पर निर्माणाधीन मकान तोड़ वाले का लगा आरोप, पवन सिंह पर लगा हत्या करने की आरोप

कुल्टी । कुल्टी के भाजपा नेता बप्पा आचार्य द्वारा स्थानीय निवासी पवन सिंह पर आरोप लगाया जा रहा है कि जब सोमवार उनके कार्यालय में नीलामी चल रही वह बंदूक लेकर आए और उन्होंने नीलामी के दौरान मौजूद उनके भाई और उनके कार्यालय के कर्मचारियों पर हमला किया। उन्होंने कहा कि पवन सिंह ने उनके मैनेजर को घायल कर दिया। बप्पा आचार्य ने कहा कि पवन सिंह उनको ढूंढ रहे थे। जब कार्यालय के कर्मियों ने किसी तरह उनका कार्यालय से बाहर निकालकर कार्यालय का गेट अंदर से बंद कर दिया। तब पवन सिंह ने कार्यालय पर पत्थर बाजी की। बप्पा आचार्य ने कहा कि इस पूरे घटना में उनके मैनेजर और भी दो कर्मचारियों को गंभीर चोटे आई हैं। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि पवन सिंह भाजपा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि पवन सिंह का भाजपा से कोई संबंध नहीं है। भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में उन्होंने पवन सिंह को नहीं देखा। उल्टा लोकसभा उपचुनाव और आसनसोल नगर निगम के चुनाव के दौरान वह कुल्टी के टीएमसी नेता उज्जवल चटर्जी के साथ घूमा करते थे। उन्होंने कहा कि इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है और उनका कानून पर भरोसा है। उन्होंने साफ कहा कि पवन सिंह के साथ उनका कोई लेना देना नहीं है और वह यह नहीं जानते कि पवन सिंह में यह हमला क्यों किया। वही बप्पा आचार्य ने अपने ऊपर लगे उन आरोपों को भी पूरी तरह से खारिज कर दिया। जिसमें यह कहा जा रहा था कि बप्पा आचार्य के कहने पर सांकतोड़िया में पवन सिंह के निर्माणाधीन मकान को तोड़ दिया गया। बप्पा आचार्य ने कहा वह भाजपा नेता है। अगर वह किसी भवन को तुड़वाते हैं तो स्थानीय पुलिस चुपचाप देखेगी। हालांकि इस बारे में जब हम ने पवन सिंह की पत्नी सुनीता कुमारी से बात की तो उन्होंने कहा कि उनका एक घर बन रहा है। उसे घर को बनाने के लिए बप्पा आचार्य उनके पति पवन सिंह को पिछले एक महीने से लगातार फोन करके मिलने के लिये बुला रहे हैं और उनसे 2 लाख रुपया की मांग कर रहे थे। सोमवार भी बप्पा आचार्य के कहने पर ही उनके पति उनके कार्यालय गए थे। उनको झूठे मामले में गिरफ्तार करवा दिया गया। उल्टा उन्हीं लोगों पर आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा की पवन सिंह सक्रिय रूप से किसी भी पार्टी से जुड़े हुए नहीं है। हालांकि भाजपा के करीबी है। उन्होंने भी आरोप लगाया कि बप्पा आचार्य के कहने पर उनके निर्माणाधीन घर को तोड़ दिया गया है। उन्होंने बप्पा आचार्य से मुआवजे की मांग की।
 
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *