Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर फाल्गुन उत्सव का किया गया आयोजन

  आसनसोल । ओडीसी क्लब में शनिवार फाल्गुन उत्सव का आयोजन ओडीसी क्लब और सृष्टि नगर संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मनाया। इस उत्सव के दौरान महिलाओं के हौसला को बढ़ाने के लिए 30 स्टाल लगाए गए। जहां पर महिलाओं द्वारा अपने हाथों से घरेलू इस्तेमाल की चीज बनाई गई थी। उनके स्टाल लगाए गए थे। इसके अलावा यहां पर बच्चों और बड़ों के लिए कई गेम्स का भी आयोजन किया गया जिसमें सिर्फ सृष्टि नगर के रहने वाले लोग ही नहीं बल्कि अन्य लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन में मारवाड़ी महिला समिति की मधु डूमरेवाल, नीलम पसरा, कुल्टी मदद फाउंडेशन के संस्थापक रवि चौबे की भी अहम भूमिका रही। इस बारे में हमने सृष्टि नगर के विनय कुमार से बात की तो उन्होंने कहा कि जैसे दीवाली उत्सव होता है। ठीक उसी तरह फाल्गुन उत्सव का भी आयोजन किया गया है। यहां पर महिलाओं द्वारा कई स्टाल लगाए गए हैं। दरअसल कल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस था और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे को सामने रखते हुए यह सारे स्टाल लगाए गए हैं।
 
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *