Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गापुर के होटल डेल्टा में शाकाहारी भोजन में मिली हड्डियां, शिकायत दर्ज

दुर्गापुर। विधान नगर निवासी सह समाजसेवी राजेश पुरुषोत्तम अपने परिवार के साथ शुक्रवार को डिनर के लिए दुर्गापुर सिटी सेंटर स्थित मशहूर होटल डेल्टा शूट में गए। वहां उन्होंने शाकाहारी भोजन का आर्डर दिया लेकिन जो भोजन परोसा गया उसमे हड्डियां पाई गयी। उन्होंने इसकी शिकायत होटल के वेटर से की। इसके बाद होटल अधिकारियों से बात की तो उन्हें समझ नहीं आया कि हड्डियां भोजन में कहां से आई? विवाद के बाद होटल प्रबंधन ने अपनी गलती मानी और भोजन की कीमत वापस कर दी। दूसरी ओर, होटल अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने ऐसा कुछ भी गलत नहीं किया है। क्योंकि उन्हें श्री गुप्ता और उनके परिवार द्वारा ऑर्डर किया गया शाकाहारी भोजन परोसा गया था, लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि परिवार ऐसे आरोप क्यों लगा रहा है। घटना की शिकायत एनफोर्समेंट विभाग से की गई है।
   
 
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *