Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

डीएवी मॉडल स्कूल पर्यावरण सप्ताह का किया पालन

आसनसोल । 1 से 7 जुलाई तक पर्यावरण सप्ताह का आयोजन किया गया है। इस कड़ी में शनिवार कल्याणपुर सैटलाइट टाउनशिप में बने डीएवी मॉडल स्कूल की तरफ से रेलवे परिसर में पर्यावरण जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके जरिए स्कूल के बच्चों का पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। इस अनुकरण नाटक का आयोजन इस स्कूल की कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों ने किया था। इस बारे में स्कूल की शिक्षिका ने बताया कि बच्चों को पर्यावरण से संबंधित जागरूक करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पर्यावरण के बारे में जागरूक करना बहुत आवश्यक है। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए इसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण बहुत जरूरी है। लोग थोड़े बहुत मुनाफे के लिए पेड़ों को काट देते हैं। लेकिन अपने घर के सामने पेड़ों का रहना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने प्लास्टिक के व्यवहार को भी बंद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज इस नुक्कड़ नाटक के जरिए बच्चों को इस बारे में बताया गया। वहीं स्कूल की एक विद्यार्थी ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में शामिल होकर उनको बहुत कुछ सीखने को मिला। पर्यावरण को बचाना हर एक इंसान की जिम्मेदारी होती है और आज नुक्कड़ नाटक और अन्य कार्यक्रमों के जरिए पर्यावरण संरक्षण को लेकर उन्हें कई जानकारियां दी गई।
     
 
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *