Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बंदूक की नोंक पर रेलकर्मी के घर लाखों की लूट

1 min read

आसनसोल ।  आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत दोमोहानी रेल कॉलोनी नीचू पाड़ा स्लीपिंग मैदान के पास रेल कर्मी के क्वार्टर में घुसकर दो अपराधियों ने बंदूक के नोक पर लगभग 10 लाख रुपए के गहने एवं अन्य सामान लूट लिया। सूचना पाकर पुलिस छानबीन के लिए पहुंची। घर पर रेल कर्मी की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ थी। रेल कर्मी भूपेंद्र सिंह अपने गांव गया था। रेल कर्मी की पत्नी सुष्मिता सिंह ने बताया कि उनके पति गांव गए हैं। वह घर पर अपने दो बच्चों के साथ थी। रात दो युवक उनके घर में घुस आए और नगदी और कीमती सामान देने को कहा वरना जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बंदूक निकाल कर उनसे अलमारी खुलवाई। तीन अलमारी से लगभग 10 लाख रुपया के गहने एवं कीमती सामग्री लूटकर वह लोग फरार हो गए।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *