शारदा पल्ली नागरिक समिति दुर्गा पूजा के अवसर पर 200 जरुरतमंद महिलाओं के बीच की साड़ी वितरण
आसनसोल । आसनसोल के शारदा पल्ली नागरिक समिति की तरफ से दुर्गा पूजा के अवसर कार्यक्रम साड़ी वितरण कार्यक्रम किया। इस मौके पर यहां शारदा पल्ली नागरिक समिति के तमाम पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। इसके अलावा जिन लोगों ने इसकी स्थापना की थी। वह भी यहां पर विशेष रूप से उपस्थित थे। उनलोगों को शारदा पल्ली नागरिक समिति की ओर से सम्मानित किया। इनमें शारदा पल्ली नागरिक समिति के सचिव अभिजीत चंद्रा, विशिष्ट चिकित्सक डॉ. सुब्रत भट्टाचार्य, अजीत राय, नंद दुलाल माझी, अनिरुद्ध दास गुप्ता, रागु राहा मुख्य रूप से उपस्थित थी। इस साल पूजा के आयोजकों ने कहा कि शारदा पल्ली नागरिक समिति की स्थापना और उसके इस मकाम तक पहुंचने में इन सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक ऐसे व्यक्ति हमलोगो के बीच हैं जिनका योगदान के बिना कोई कार्य संभव नहीं हो सकता है।
शारदा पल्ली नागरिक समिति को इस मुकाम पर पहुंचाने में सबसे ज्यादा योगदान है। विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी विजय शर्मा है, जो कि वर्तमान में शारदा पल्ली नागरिक समिति के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि शारदा पल्ली नागरिक समिति के किसी कार्यक्रम में उनका अच्छा योगदान रहता है।
आज समिति की तरफ से जो भी कार्य किए जा रहे हैं। उनमें विजय शर्मा की अहम भूमिका रहती है। संगठन को आगे बढ़ाने में विजय शर्मा हमेशा आगे रहते हैं। इस मौके पर जरूरतमंद महिलाओं के बीच 200 साड़ी वितरण की गई। कार्यक्रम का संचालन संजय मित्रा ने किया।