Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल महावीर स्थान सेवा समिति की ओर से महाशिवरात्रि हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Oplus_131072

आसनसोल । जीटी रोड बड़ा पोस्ट ऑफिस के पास स्थित महाबीर स्थान मंदिर में आसनसोल महावीर स्थान सेवा समिति की ओर से महाशिवरात्रि हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी।

 

शाम के समय बारात निकाली गई जो डीआरएम कार्यालय के सामने मंदिर से गाजे बाजे के साथ महावीर स्थान पहुंची। बारातियों के बीच ठंडाई और बुनिया प्रसाद वितरण किया गया। उसके बाद शिव पार्वती का विवाह किया गया। वहीं रात 11 बजे से सुबह 6.30 बजे तक रुद्राभिषेक किया गया। दूध, दही, मधु, शक्कर सहित 11 चीजों को लेकर रुद्राभिषेक किया गया। मौके पर भजन भी किया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। शिवलिंग का श्रृंगार भी गया। उसके बाद रात भर रुद्राभिषेक किया गया। इस मौके पर आसनसोल महाबीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है।
Oplus_131072

यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। माघ फागुन फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ था। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व पत्नी पार्वती की पूजा होती हैं। यह पूजा व्रत रखने के दौरान की जाती है। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। मौके पर निरंजन पंडित, कृष्णा पंडित, विद्यार्थी पंडित, श्याम सुंदर झा
दयानंद अग्रवाल सह पत्नी, अजीत शर्मा, सुशील जोशी, दीपक भट्ट, अनुष शर्मा, मनीष भगत, अभिषेक वर्मन, रौनक जालान, प्रकाश अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

      This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *