बर्नपुर(भरत पासवान) । इस्पात नगरी बर्नपुर के बारी मैदान समीप स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा समक्ष एवं त्रिवेणी मोड़ में आसनसोल नगर निगम द्वारा आई लव बर्नपुर सेल्फ़ी ज़ोन का निर्माण कराया गया है। जिसका उद्घाटन मंगलवार कोआसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने किया। सबसे पहले उन्होंने बारी मैदान समीप आई लव बर्नपुर बांग्ला और उसके बाद त्रिवेणी मोड़ में अंग्रेजी लिखा आई लव बर्नपुर का उद्धघाटन फीता काटकर किया। इस दौरान मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि बर्नपुर में दो जगह पर आई लव बर्नपुर सेल्फी जोन का निर्माण 6 लाख रुपए की लागत से किया गया है। लोगों की भावना और लोगों की बर्नपुर से प्यार को ही आई लव बर्नपुर को दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अंतर्गत समस्त शहर में ऐसा ही लग रहा है। यह शहर को और भी आकर्षण बनाता है। वही इस संबंध में पार्षद अशोक रुद्र ने कहा कि आसनसोल नगर निगम के सहयोग से दो आई लव बर्नपुर को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि सेल आईएसपी की ओर से इसमें बाधा दिया गया। सिर्फ यही नहीं और भी विकास मूलक कार्य को करने में रोकती है। उन्होंने कहा बर्नपुर शहर को और अच्छी तरह से सजाना है। वही इस कार्यक्रम में बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, पार्षद अशोक रुद्र, गुरमीत सिंह, कंचन मुखर्जी, सोना गुप्ता, कहकशा रियाज, दिलीप ओरांग, संत एंथोनी चर्च के फादर फ्रांसिस बेदुगु, चर्च कॉउंसिल के सचिव विवेकानंद एम्मानुल सहित अन्य उपस्थित थे।