Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

फांसी पर लटका महिला का शव बरामद, मायके वालों ने लगा हत्या का आरोप, पति और सास गिरफ्तार

दुर्गापुर । दहेज की मांग को लेकर दुर्गापुर औद्योगिक क्षेत्र में महिला की हत्या कर दी गई। गोपाल मठ निवासी 24 वर्षीय महिला मेघा दास की हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया गया है। मायके वालों का आरोप है कि 2019 में शादी के समय 1 लाख रुपया दहेज दिया गया था। इसके अलावा 4 भरी सोने के गहने और अन्य फर्नीचर दिए गए थे। शादी के डेढ़ साल बाद एक लाख रुपए और दिए गए। इसके बाद भी मेघा पर शारीरिक अत्याचार बंद नहीं हुआ। मेघा के माता-पिता ने शिकायत किया कि उसके ससुराल वाले शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित कर रहे थे। लड़की की हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया गया। चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने हत्या के आरोप में मेघा के पति विधान चंद्र दास और सास अंजलि दास को गिरफ्तार कर लिया है। मेघा के पिता का घर बांकुड़ा जिले में है। मेघा के शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर अनुमंडल अस्पताल से आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया गया।
         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp us