Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

एके आजाद फ्री प्राइमरी स्कूल में कंप्यूटर रूम के निर्माण कार्य का किया गया शिलान्यास

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के 26 नंबर वार्ड अंतर्गत एके आजाद फ्री प्राइमरी स्कूल में मंगलवार मेयर विधान उपाध्याय ने कंप्यूटर रूम के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर उपमेयर वशिमुल हक, बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा के अलावा स्कूल के प्रिंसिपल और अन्य शिक्षक तथा विद्यार्थी उपस्थित थे। अब्दुल कलाम आजाद फ्री प्राइमरी स्कूल में कंप्यूटर रूम के निर्माण के लिए 1190957 रुपए की लागत आएगी। मेयर विधान उपाध्याय ने इस कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर विधान उपाध्याय ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हमेशा विकास को सबसे ज्यादा तवज्जो दी है। उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए आसनसोल नगर निगम भी विकास कार्यों को तेज गति से कर रहा है। खासकर शिक्षा के क्षेत्र में विकास को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है। यही वजह है कि आज इस स्कूल में कंप्यूटर रूम के निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए आसनसोल नगर निगम इसी तरह से विकास कार्यों को करता रहेगा। वहीं उप मेयर वशिमुल हक ने भी कहा कि आसनसोल नगर निगम मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए हमेशा हर वार्ड में विकास कार्यों को करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस फ्री प्राइमरी स्कूल में कंप्यूटर शिक्षा शुरू करने के बारे में सोचा गया और आज बड़ी खुशी की बात है कि कार्य का शिलान्यास हो रहा है। इसके साथ ही मेयर ने मख्खु मोहल्ला में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का भी उद्घाटन किया।
 
         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp us