Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

बर्नपुर(भरत पासवान)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को भाजपा प्रदेश नेता पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में बर्नपुर के रामबांध स्थित पंडित दिन दयाल उपाध्याय स्मारक समिति कार्यालय प्रांगण के साथ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मारक समिति कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कई पौधे लगाने के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पवन कुमार सिंह ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा जिलास्तर से लेकर मंडल स्तर तक पौधारोपण किया जा रहा है। वहीं आज के दिन हम सभी शपथ ले की पौधारोपण करने के साथ पेड़ बनने तक उसका संरक्षण करें। पेड़- पौधों के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। साथ ही इसका विशेष ध्यान रखें कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, अरिजीत राय ,अप्पू हाजरा, परिमल पाल, पंकज मिश्रा, श्रीकांत तिवारी , जटाशंकर तिवारी, रामानंद शाह, चंदन साव, काजल मंडल, अनमोल सिंह आदि शामिल हुए।
         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp us