Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी में पानी के लिए हाहाकार, 12 नंबर लोको लाइन में 6 दिन से नल सूखे – गुस्साई महिलाओं ने सड़क जाम कर किया चक्का जाम

कुल्टी । कुल्टी क्षेत्र में जल संकट ने अब विकराल रूप ले लिया है। 12 नंबर लोको लाइन और आसपास के इलाकों में बीते 5-6 दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे परेशान होकर बुधवार को महिलाओं का सब्र टूट गया। सैकड़ों महिलाओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया, जिससे इलाके में यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

पीने के पानी के लिए तरस रहे लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि नलों से एक बूंद पानी नहीं आ रहा है। पीने, खाना बनाने और नहाने-धोने तक के लिए पानी नहीं है। लोग दूर-दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। इस भीषण संकट का असर बच्चों पर भी पड़ रहा है, इलाके के प्राथमिक विद्यालय में भी पानी नहीं होने से बच्चों और शिक्षकों को भारी परेशानी हो रही है।

SAIL की सप्लाई बंद, पाइपलाइन में खराबी

ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई नई समस्या नहीं है। पिछले 3-4 सालों से SAIL की जलापूर्ति बंद है और पाइपलाइन में तकनीकी खराबी के कारण हर कुछ महीने में यही स्थिति पैदा हो जाती है। कई बार शिकायत करने के बाद भी न तो निगम सुन रहा है, न रेलवे और न ही SAIL प्रबंधन।

महिलाओं की चेतावनी – आंदोलन होगा और बड़ा

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने साफ कहा कि उनका यह आंदोलन पूरी तरह से गैर-राजनीतिक है, यह सिर्फ पानी के लिए लड़ाई है। उन्होंने प्रशासन, रेलवे और SAIL से तुरंत स्थायी समाधान की मांग की है।

महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे में पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा और पूरे कुल्टी क्षेत्र में चक्का जाम किया जाएगा।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *