Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में बच्चों ने सीखा ‘सुरक्षित कल’ का पाठ, गुरुनानक स्कूल में पर्यावरण और सुरक्षा पर मेगा जागरूकता अभियान

आसनसोल | शिल्पांचल टुडे

किताबी ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाने के लिए आसनसोल में एक अनोखी पहल की गई। Radha Trust NGO के तत्वावधान में गुरुनानक बालिका विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा और बाल सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने बढ़ाया बच्चों का हौसला

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी शामिल हुए। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “बचपन से ही अगर बच्चों में पर्यावरण के प्रति प्रेम, सड़क पर चलने के नियम और अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूकता आ जाए तो एक सुरक्षित और जिम्मेदार समाज का निर्माण होता है।”

उन्होंने Radha Trust की इस पहल की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम सिर्फ एक स्कूल तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि आसनसोल के हर विद्यालय में आयोजित होने चाहिए।

हरित, सुरक्षित और बाल-मित्र समाज का संदेश

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पेड़ लगाने का महत्व, हेलमेट और ट्रैफिक नियमों का पालन और ‘गुड टच-बैड टच’ समेत बाल संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सरल तरीके से दी गईं।

अंत में स्कूल प्रबंधन और NGO सदस्यों ने सभी का आभार जताया और बच्चों ने मिलकर एक सुरक्षित, हरित और बाल-मित्र आसनसोल बनाने का संकल्प लिया।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *