फ्रांसीसी विरासत से सजेगा बंगाल का पर्यटन मानचित्र! चंदननगर में ऐतिहासिक रजिस्ट्री बिल्डिंग का उद्घाटन, गंगा जलयात्रा से हुई नई शुरुआत
चंदननगर | शिल्पांचल टुडे
पश्चिम बंगाल के पर्यटन क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। फ्रांसीसी संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत के लिए मशहूर चंदननगर को अब पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है।
आउटराम घाट से चंदननगर तक ऐतिहासिक जलयात्रा
इस पहल की शुरुआत एक विशेष गंगा जलयात्रा से हुई। कोलकाता के आउटराम घाट से चंदननगर घाट तक गंगा के रास्ते यह ऐतिहासिक सफर तय किया गया, जिसका उद्देश्य चंदननगर की समृद्ध विरासत को पर्यटन से जोड़ना है।
रजिस्ट्री बिल्डिंग का हुआ पुनरुद्धार
इसी कड़ी में चंदननगर की ऐतिहासिक रजिस्ट्री बिल्डिंग के पुनरुद्धार के बाद उसका औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस ऐतिहासिक इमारत को नए रूप में संवार कर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया गया है।
कार्यक्रम में फ्रांस के राजदूत समेत कई दिग्गज मौजूद का
इस गरिमामय कार्यक्रम में भारत में फ्रांस के माननीय राजदूत, पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्रीगण और कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। इस मौके पर बाराबनी विधायक अरिजीत राय भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
पश्चिम बंगाल सरकार की यह पहल चंदननगर के इतिहास, संस्कृति और पर्यटन को एक साथ जोड़ने की कोशिश है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह पहल बंगाल के पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएगी।














