Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में व्यापारियों को साइबर ठगों से बचाने के लिए पुलिस का विशेष क्लास, एक क्लिक की गलती पड़ सकती है भारी!

 आसनसोल | शिल्पांचल टुडे

डिजिटल युग में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर ठगी को देखते हुए आसनसोल के व्यापारी अब अलर्ट मोड पर हैं। व्यापारियों को साइबर अपराध से बचाने के लिए साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर क्राइम थाना की ओर से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुलिस कमिश्नर और साइबर एक्सपर्ट ने दिए बचाव के टिप्स

इस कार्यक्रम में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणव कुमार, एडिशनल DCP (साइबर) एमडी सना अख्तर और साइबर क्राइम थाना के अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ सीधा संवाद किया।

अधिकारियों ने बताया कि कैसे आजकल व्यापारी निवेश फ्रॉड, फर्जी लिंक, UPI फ्रॉड और फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए ठगी का शिकार हो रहे हैं। एक गलत लिंक पर क्लिक करते ही कैसे पूरी मेहनत की कमाई खाली हो सकती है, इसके बारे में विस्तार से समझाया गया।

कारोबारियों के लिए क्यों है ये जरूरी?

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कारोबार में आज UPI, नेट बैंकिंग और ऑनलाइन लेनदेन बढ़ गया है, इसी के साथ साइबर अपराधियों का खतरा भी कई गुना बढ़ गया है। ऐसे में व्यापारियों को

– अनजान लिंक पर क्लिक न करने,
– OTP किसी के साथ शेयर न करने,
– और किसी भी संदिग्ध कॉल से सतर्क रहने की सलाह दी गई।

इस कार्यक्रम में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

पुलिस की अपील – जागरूकता ही सुरक्षा है

अंत में पुलिस की ओर से अपील की गई कि अगर किसी के साथ भी साइबर फ्रॉड होता है तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं। इस मौके पर ACP साइबर राहुल पांडे, सीबीएफसीआई के अध्यक्ष वीके धल्ल, जगदीश बागरी, नरेश अग्रवाल, विजय शर्मा, हिरेन व्यास, निखलेश उपाध्याय, कनक धारा की अध्यक्ष पूजा उपाध्याय, स्वपन चौधरी, इंडिया इंटरनेशनल डायरेक्टर ए के शर्मा, मनिंदर कुंद्रा, सियाराम अग्रवाल, अनिल जालान, सतपाल सिंह किर सहित अन्य उपस्थित थे।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *