Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल रेल मंडल में आज से सिग्नलिंग कार्य, कई ट्रेनें प्रभावित

आसनसोल। आसनसोल रेल मंडल के मुगमा–कालूबथान रेलखंड में सिग्नलिंग एवं नॉन-इंटरलॉकिंग से संबंधित आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण 15 और 16 सितंबर को ट्रेन परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

रेलवे के अनुसार, इस तकनीकी कार्य के कारण आसनसोल–गया–आसनसोल एक्सप्रेस (13545/13546) तथा आसनसोल–बरकाकाना–आसनसोल MEMU (63555/63556) दोनों दिनों में रद्द रहेंगी। वहीं बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान एक्सप्रेस (13503/13504) को 15 और 16 सितंबर को आसनसोल तक ही चलाया जाएगा और यहां से वापस रवाना किया जाएगा।

रेल प्रशासन का कहना है कि सिग्नलिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम रेल परिचालन की सुरक्षा एवं तकनीकी व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए किया जा रहा है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का संशोधित समय और परिचालन स्थिति जरूर जांच लें।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *