Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बर्नपुर वासियों को बड़ी सौगात – मंत्री अग्निमित्रा पाल ने किया 2.49 करोड़ के ओवरहेड रिजर्वायर का शिलान्यास, 3.5 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

बर्नपुर , शिल्पांचल टुडे ।
आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में लंबे समय से चले आ रहे पेयजल संकट को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बर्नपुर के नाकड़ासोता इलाके में अमृत परियोजना के तहत नए ओवरहेड रिजर्वायर का शिलान्यास किया गया।

इस महत्वपूर्ण परियोजना का शिलान्यास राज्य की शहरी विकास एवं नगरपालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने किया।

कई वार्डों को मिलेगा लाभ

नाकड़ासोता में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री अग्निमित्रा पाल ने एक साथ कुल 9 ओवरहेड रिजर्वायरों का शिलान्यास किया। इस मौके पर पश्चिम बर्धमान के जिलाधिकारी एस. पोन्नाबलम, आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर दिलीप मिश्रा सहित प्रशासन और नगर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बताया गया कि इन सभी रिजर्वायरों के निर्माण पर लगभग 2.49 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

3.5 लाख नागरिकों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि यह परियोजना बर्नपुर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस वृहद जलापूर्ति योजना के पूरा होने के बाद आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के लगभग 3.5 लाख नागरिकों को स्वच्छ और नियमित पेयजल की सुविधा मिलेगी।

नए ओवरहेड रिजर्वायर बनने से पानी के भंडारण और वितरण की क्षमता बढ़ेगी, जिससे गर्मियों में जल संकट से जूझने वाले इलाकों को बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *