Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बर्नपुर में 17 से 24 अक्टूबर तक 56वां गुरमत सिखिया कैंप, सिख वेलफेयर सोसाइटी 27 सितंबर को लगाएगी रक्तदान शिविर

बर्नपुर । शिल्पांचल टुडे

बर्नपुर गुरुद्वारा साहिब में बच्चों को सिख धर्म और संस्कारों से जोड़ने के लिए एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। दा सिख फोरम की ओर से 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 तक सात दिवसीय 56वां गुरमत सिखिया कैंप लगाया जाएगा।

बंगाल-झारखंड से आएंगे बच्चे

इस कैंप में पश्चिम बंगाल और झारखंड के विभिन्न जिलों से सैकड़ों बच्चे गुरमत की शिक्षा लेने के लिए पहुंचेंगे। बच्चों को गुरबाणी, सिख इतिहास और जीवन मूल्यों की शिक्षा देने के लिए देश भर से उच्च कोटि के विद्वानों और प्रचारकों को आमंत्रित किया गया है।

इसी सिलसिले में सिख फोरम कोलकाता के पदाधिकारी बर्नपुर पहुंचे और उन्होंने सिख वेलफेयर सोसाइटी को कैंप का आमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान वेलफेयर सोसाइटी की ओर से फोरम के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।

सिख फोरम कोलकाता के गुरशरण सिंह ने बताया कि यह कैंप बच्चों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों और सिख जत्थेबंदियों से कैंप को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

बच्चों को भेजने की अपील

सिख वेलफेयर सोसाइटी के सुरजीत सिंह मक्कड़, निर्मल सिंह और मनजीत सिंह ने कहा कि उन्हें आमंत्रण पत्र मिल गया है और वे क्षेत्र की सभी गुरुद्वारा कमेटियों से अपील करते हैं कि वे अपने बच्चों को इस कैंप में जरूर भेजें। उन्होंने कहा कि ऐसे कैंप बच्चों को अच्छा इंसान और अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।

27 सितंबर को रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर

वहीं, सिख वेलफेयर सोसाइटी और गोविंद नगर खालसा सिख संगत गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से 27 सितंबर को गोविंद नगर गुरुद्वारा कम्युनिटी हॉल में एक रक्तदान शिविर और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

गोविंद नगर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सतनाम सिंह और वेलफेयर सोसाइटी के फाउंडर अध्यक्ष सुरजीत सिंह मक्कड़ ने इलाके के लोगों से रक्तदान करने और शिविर को सफल बनाने की अपील की है। इस दौरान संगठन में कई नए सदस्यों जैसे जसवीर सिंह संधू, गुरदीप सिंह कपूर, मंगा सिंह, अनमोल सिंह को भी जोड़ा गया।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *