Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

सीतारामपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर रक्तदान शिविर – भाजपा नेता बोले, रक्तदान है महादान, जात-पात से ऊपर है ये सेवा

Oplus_0

कुल्टी, शिल्पांचल टुडे

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आदिकरण फाउंडेशन की ओर से मानवता की मिसाल पेश की गई। वार्ड नंबर 18 के अंतर्गत सीतारामपुर स्टेशन रोड में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चा के केंद्रीय नेता शंकर चौधरी मौजूद रहे।

दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि से हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान उनके विचारों और अंत्योदय के सिद्धांत पर प्रकाश डाला गया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि शंकर चौधरी ने कहा:

“रक्तदान जीवनदान है, यही सच्चा महादान है। रक्त किसी जाति, धर्म या रंग को नहीं देखता। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। इससे जरूरतमंद की जान तो बचती ही है, साथ ही रक्तदाता का शरीर भी स्वस्थ रहता है।”

उन्होंने पंडित जी की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए फाउंडेशन के सदस्यों की सराहना की और कहा कि यह एक सराहनीय और प्रेरणादायक कार्य है।

कई गणमान्य रहे मौजूद

इस मौके पर आदिकरण फाउंडेशन के चेयरमैन संतोष वर्मा उर्फ टिंकू, भाजपा मंडल 4 के ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अमित साव सहित फाउंडेशन के कई सदस्य और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिविर में कई युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *