Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में तेज रफ्तार का कहर – मिनीबस ने बाइक को मारी टक्कर, 45 वर्षीय युवक की मौत

कुल्टी, शिल्पांचल टुडे

कुल्टी में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल चालक की जान चली गई। यह हादसा कुल्टी थाना क्षेत्र के चौरंगी फांड़ी इलाके में 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।

रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब 45 वर्षीय राम रतन शर्मा अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। वह आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के पांचगछिया दुर्गा मंदिर के रहने वाले थे। जब वह मेलेकौला रेलवे ब्रिज के पास कोलकाता जाने वाले लेन पर पहुंचे, तभी चित्तरंजन-आसनसोल रूट की एक तेज रफ्तार मिनीबस ने नियंत्रण खो दिया और उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

मौके पर ही गंभीर रूप से घायल

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मोटरसाइकिल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही चौरंगी फांड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को तुरंत एंबुलेंस से आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने हादसे में शामिल मिनीबस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *