Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, ‘स्वच्छता से स्वागत’ थीम पर होगा जागरूकता कार्यक्रम

आसनसोल, शिल्पांचल टुडे
गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज आसनसोल नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में 6 दिवसीय स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाने जा रहा है।

“Swachhta Se Swagat – Swachhta hi Seva” थीम पर आधारित यह अभियान 28 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक शहर के विभिन्न इलाकों में चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कचरा प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने का संदेश देना है।

झांकी को हरी झंडी दिखाकर होगा शुभारंभ

अभियान के शुभारंभ के अवसर पर सोमवार, 28 सितंबर को सुबह 11 बजे होटल एक्सीलेंसी, आश्रम मोड़, आसनसोल से एक आकर्षक जागरूकता झांकी निकाली जाएगी। इस झांकी को आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर दिलीप मिश्रा (IAS) हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

झांकी शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नागरिकों को स्वच्छता का संदेश देगी। इसके साथ ही विभिन्न स्कूलों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, पोस्टर वितरण और सफाई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

फेडरेशन के अध्यक्ष वी.के. धल और महासचिव जगदीश बागड़ी ने शहर के सभी व्यापारियों, उद्योगपतियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से इस पुनीत अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *