आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स लगाएगा फूड लाइसेंस कैंप, 1 अक्टूबर को चैंबर भवन में होगा आयोजन
शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
व्यवसायियों की सुविधा के लिए आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा एक विशेष फूड लाइसेंस कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
यह कैंप 1 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को सुबह 10:30 बजे से चैंबर भवन, मुरगासोल, आसनसोल में लगाया जाएगा।
चैंबर की ओर से बताया गया है कि इस कैंप में खाद्य व्यवसाय से जुड़े लोग अपना फूड लाइसेंस बनवा सकेंगे और लाइसेंस से जुड़ी अन्य समस्याओं का समाधान पा सकेंगे। शहर के सभी खाद्य व्यवसायियों से इस कैंप में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की गई है।
अधिक जानकारी के लिए 9333109369 पर संपर्क किया जा सकता है।














