Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

रूपनारायणपुर में ट्यूशन टीचर बनी जल्लाद! पढ़ाई नहीं करने पर मासूम बच्ची को बेरहमी से पीटा, शरीर पर काले निशान – थाने पहुंचे परिजन

शिल्पांचल टुडे , सलानपुर।
जहां बच्चों को भविष्य बनाया जाता है, वहीं एक ट्यूशन टीचर ने मासूम के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। पढ़ाई याद नहीं करने पर छोटी बच्ची की जमकर पिटाई करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

घटना सलानपुर थाना क्षेत्र के रूपनारायणपुर दुर्गा मंदिर के पास विनायक कॉम्प्लेक्स की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में गुस्सा है।

क्या है पूरा मामला?

आरोपी शिक्षिका का नाम गार्गी घोष बताया जा रहा है। वह स्थानीय निवासी मनोज दास और परिणीति दास की बेटी प्रियांशी को ट्यूशन पढ़ाती थी।

परिजनों का आरोप है कि किसी पाठ को ठीक से याद नहीं कर पाने पर शिक्षिका ने अपना आपा खो दिया और मासूम प्रियांशी की बेरहमी से पिटाई कर दी।

जब बच्ची रोते हुए घर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए। बच्ची के हाथ, पीठ और पैरों पर पिटाई के गहरे काले और नीले निशान पड़े हुए थे।

थाने में शिकायत, शिक्षिका ने कहा – आरोप झूठा है

बच्ची की हालत देखकर गुस्साए परिजन सीधे सलानपुर थाने पहुंचे और शिक्षिका के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं इस पूरे मामले पर आरोपी शिक्षिका गार्गी घोष ने सफाई देते हुए अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने बच्ची को नहीं मारा।

अब सच क्या है, यह तो पुलिस की जांच के बाद ही साफ होगा। लेकिन सवाल यह है कि क्या पढ़ाई के नाम पर मासूम बच्चों के साथ इस तरह की क्रूरता जायज है? ट्यूशन टीचर, जिसे दूसरा अभिभावक माना जाता है, अगर वही बच्चों को चोट पहुंचाएगी तो भरोसा किस पर किया जाए?

पुलिस का कहना है कि बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है और जांच जारी है।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *