दुर्गापुर में पानी के छींटे पर खूनी विवाद! महिला YouTuber मौटुसी मंडल और साथी को 10 दिन की जेल, पावर ग्रिड कर्मचारी का सिर फोड़ा
शिल्पांचल टुडे, दुर्गापुर।
मामूली सी बात ने बड़ा रूप ले लिया। सड़क पर जमा पानी के छींटे पड़ने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा पत्थरबाजी तक पहुंच गया और अब महिला YouTuber को जेल जाना पड़ा।
क्या हुआ था?
बताया जा रहा है कि सड़क पर जमा पानी वाहन से उछलकर पड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट शुरू हो गई।
आरोप है कि महिला YouTuber मौटुसी मंडल (34) और उसके साथी अनिल राय (30) ने पत्थर से हमला कर एक पावर ग्रिड कर्मचारी का सिर फोड़ दिया। कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
दोनों को 10 दिन की जेल हिरासत
घटना के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया। सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने दोनों को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
अदालत के निर्देश पर –
– मौटुसी मंडल को आसनसोल संशोधनागार भेजा गया
– अनिल राय को दुर्गापुर महकमा संशोधनागार भेजा गया
मौटुसी मंडल चंडीदास इलाके की निवासी बताई जा रही है।
जांच जारी
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सड़क पर पानी के छींटे जैसी मामूली बात आखिर पत्थरबाजी और जेल तक कैसे पहुंच गई? इस घटना ने पूरे दुर्गापुर में चर्चा तेज कर दी है।













