जामुड़िया में मजदूर संगठनों में भिड़ंत! कुनुस्तोड़िया 2 नंबर पिट में बैनर को लेकर हंगामा, CISF-पुलिस तैनात
शिल्पांचल टुडे, जामुड़िया।
ईसीएल के कुनुस्तोड़िया एरिया में गुरुवार को मजदूर संगठनों के बीच जबरदस्त टकराव हो गया। कुनुस्तोड़िया 2 नंबर पिट में पिट मीटिंग के दौरान हंगामा मच गया, जिसके बाद CISF और पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।
क्या हुआ पिट में?
भारतीय कोयला मजदूर मंच की ओर से पिट मीटिंग रखी गई थी। आरोप है कि मीटिंग शुरू होने से पहले ही BJP और BMS से जुड़े कुछ लोग वहां पहुंच गए और मीटिंग में बाधा डालने लगे। मंच के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार और धक्का-मुक्की का भी आरोप लगा है।
बैनर पर फंसा पेंच
मंच के लोग BJP के वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरों वाला बैनर लगाकर मीटिंग कर रहे थे।
वहीं विरोध करने वाले पक्ष का कहना था – “हमें किसी मजदूर संगठन की मीटिंग से दिक्कत नहीं है, लेकिन BJP का नाम और नेताओं की फोटो लगाकर पिट बंद करके राजनीतिक मीटिंग करना और मजदूरों को भ्रमित करना बर्दाश्त नहीं होगा।”
मौके पर पहुंची CISF और पुलिस
विवाद बढ़ते ही पिट में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही ECL सुरक्षा विभाग, CISF और कुनुस्तोड़िया फांड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर समझाने के बाद स्थिति नियंत्रित हुई।
इसके बाद माहौल शांत होने पर मंच की ओर से दोबारा पिट मीटिंग कराई गई और बैठक पूरी हुई।
बड़ा सवाल
खदानों में मजदूरों की समस्याओं पर होने वाली बैठकों में राजनीतिक बैनर और संगठनों का टकराव आखिर मजदूरों पर क्या असर डालेगा?













