Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गापुर में पुलिस का बड़ा छापा! रायडांगा के घर से 2.1 किलो गांजा बरामद, तस्कर एमडी मकसूद गिरफ्तार – कोर्ट ने खारिज की जमानत

शिल्पांचल टुडे, दुर्गापुर।
नशे के कारोबार पर दुर्गापुर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। कोक ओवन थाना पुलिस ने रायडांगा इलाके में छापा मारकर 2 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को दबोच लिया।

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

सोमवार शाम पुलिस को गुप्त सूत्रों से खबर मिली थी कि रायडांगा के एक घर में भारी मात्रा में गांजा जमा करके रखा गया है।

सूचना मिलते ही कोक ओवन थाना पुलिस की टीम ने घर पर छापा मारा और एमडी मकसूद को हिरासत में ले लिया। तलाशी में उसके पास से 2.1 किलो गांजा बरामद हुआ।

घर को बनाया था गोदाम

पुलिस की शुरुआती जांच में आरोप है कि मकसूद बाहर से गांजा लाकर अपने घर में जमा करता था और फिर अलग-अलग जगहों पर बेचता था।

कोर्ट में खारिज हुई जमानत

मंगलवार को आरोपी को आसनसोल महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई।

अब पुलिस खंगाल रही है बड़ा नेटवर्क

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर पता लगा रही है कि क्या वह किसी बड़े गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा है? इस अवैध धंधे में इलाके के और कौन-कौन लोग शामिल हैं?

दुर्गापुर में नशे के इस कारोबार के पीछे और कौन है? पुलिस की जांच इसी सवाल पर टिकी है।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *