Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

खड़गपुर स्टेशन पर करोड़ों का धमाका! बैग में भरे थे ₹1.40 करोड़, जनशताब्दी से उतरते ही GRP ने दबोचा हावड़ा का युवक

शिल्पांचल टुडे, खड़गपुर।
खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह-सुबह हड़कंप मच गया। GRP ने एक यात्री के बैग से 1 करोड़ 40 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी हावड़ा निवासी राहुल सोनी (36) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्लेटफॉर्म नंबर-7 पर पकड़ा गया

घटना 4 नवंबर 2026 की सुबह की है। राहुल टाटानगर से हावड़ा जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर रहा था।

ट्रेन खड़गपुर पहुंची तो वह प्लेटफॉर्म नंबर-7 पर उतरा। उसके पास एक बैकपैक और दो अन्य बैग थे।

ड्यूटी पर तैनात GRP टीम को उसकी हरकतें संदिग्ध लगीं। पुलिस को आते देख राहुल भागने लगा, लेकिन सतर्क जवानों ने उसे दबोच लिया।

बैग खोला तो निकले नोटों के बंडल

तीनों बैग खोलते ही अंदर 500 रुपये के नोटों के बंडल ही बंडल निकले। रकम इतनी ज्यादा थी कि गिनने के लिए नोट गिनने वाली मशीन मंगवानी पड़ी।

गिनती में कुल ₹1,40,00,000 निकले। यानी 500 के 280 बंडल।

कहां से आया पैसा? नहीं दे पाया जवाब

पूछताछ में राहुल इतनी बड़ी रकम का स्रोत और वैध कागजात नहीं दिखा पाया। उसने सिर्फ इतना बताया कि वह टाटानगर से कैश लेकर हावड़ा जा रहा था।

सबसे बड़ा सवाल – पैसा किसका था? किसे देना था?

आयकर विभाग को सूचना

मामले की गंभीरता देखते हुए GRP ने पूरी नकदी जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी है।

रेलवे पुलिस अधीक्षक जयंत मुखर्जी के अनुसार, नकदी के स्रोत का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है।

अब जांच इसी पर टिकी है – टाटानगर से इतना कैश क्यों लाया जा रहा था? हावड़ा में ये पैसा किसे सौंपा जाना था? क्या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह है?

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *