Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

ईसीएल के सोदपुर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया गया, कर्मचारियों के योगदान और मानसिक स्वास्थ्य पर दिया गया जोर

शिल्पांचल टुडे, सोदपुर।

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के सोदपुर क्षेत्र में 19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस (International Men’s Day) उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के महाप्रबंधक, विभिन्न विभागों के प्रमुख (HODs), पुरुष अधिकारी, कर्मचारी, चालक और सुरक्षा विभाग के कर्मियों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर कविता पाठ, अनुभवों की भावपूर्ण अभिव्यक्ति और आपसी संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विशेष रूप से सुरक्षा कर्मियों के योगदान को सम्मान देने के साथ-साथ पुरुष कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति जागरूकता पर जोर दिया गया।
समारोह के दौरान सभी ने मिलकर केक काटा और एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। इस आयोजन का उद्देश्य पुरुष कर्मचारियों के कार्यों और योगदान को पहचान देना तथा कार्यस्थल पर आपसी सम्मान, सहयोग, एकजुटता और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करना था।
ईसीएल सोदपुर क्षेत्र की इस पहल के माध्यम से कर्मचारियों के बीच बेहतर आपसी संबंध और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed