Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

निरसा में कोयला माफिया का दुस्साहस! CISF टीम पर घात लगाकर हमला, बोलेरो तोड़ी, जब्त बाइक छीनी – जवान बाल-बाल बचे

शिल्पांचल टुडे, धनबाद / निरसा।
निरसा में कथित कोयला तस्करों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि अब वे सुरक्षा बलों पर हमला करने से भी नहीं हिचक रहे हैं। ताजा मामला राजा कोलियरी का है, जहां छापेमारी कर लौट रही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की टीम पर कथित कोयला तस्करों ने हमला कर दिया।

जंगल में घात लगाकर किया हमला

जानकारी के अनुसार, राजा कोलियरी में छापेमारी के बाद CISF के जवान जब वापस लौट रहे थे, तभी बराकर इंजीनियरिंग के समीप जंगल में पहले से घात लगाकर बैठे 8 से 10 लोगों ने उनकी टीम को निशाना बनाया।

हमलावरों ने अचानक पत्थरबाजी और हमला शुरू कर दिया, जिससे CISF की बोलेरो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, छापेमारी के दौरान जब्त कर ले जाई जा रही मोटरसाइकिल भी हमलावरों द्वारा छीन लिए जाने की बात सामने आई है।

बाल-बाल बचे जवान

बोलेरो चालक के अनुसार, यदि समय रहते अतिरिक्त जवान मौके पर नहीं पहुंचते, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी तथा उनकी जान पर भी खतरा मंडरा सकता था।

अतिरिक्त बल के पहुंचते ही हमलावर जंगल की ओर भाग गए।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

इस घटना ने निरसा क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार और कोयला तस्करों के बढ़ते दुस्साहस को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि आखिर अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों का मनोबल इतना कैसे बढ़ गया कि वे अब सुरक्षा बलों को भी निशाना बनाने लगे हैं?

फिलहाल घटना को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी और पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है। इलाके में तनाव का माहौल है और सुरक्षा बलों की गश्त बढ़ा दी गई है।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed