Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

वेतन वृद्धि, नौकरी की सुरक्षा और अन्य मांगों को लेकर कुल्टी ग्रोथ वर्क्स के श्रमिक हड़ताल पर

कुल्टी । कुल्टी ग्रोथ वर्क्स में वेतन वृद्धि, नौकरी की सुरक्षा और अन्य मांगों को लेकर सेल की विभिन्न फैक्ट्रियों में बुलाई गई हड़ताल में शामिल हो गया है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार सुबह से ही कर्मचारियों ने यहां हड़ताल पर बैठ गया है और एक दिन का वेतन लिए बिना हड़ताल में भाग लिया है। कूल्टी सेल ग्रोथ वर्क्स के बाहर करीब 500 कर्मचारियों ने धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें केंद्र सरकार के वेतन के अनुसार वेतन नहीं मिल रहा है। जहां दुर्गापुर और बर्नपुर के श्रमिकों को वेतन वृद्धि मिली, वहीं कुल्टी सेल ग्रोथ वर्क्स के श्रमिकों को एक ही कंपनी में काम करने के बावजूद वेतन वृद्धि नहीं मिली। व्यवहारिक रूप से राज्य सरकार के नियमानुसार उन्हें यहां वेतन मिल रहा है, जो केंद्रीय वेतन का लगभग आधा है। इसलिए कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर आने वाले दिनों में वेतन वृद्धि नहीं की गई तो कर्मचारी बड़े आंदोलन की राह पर जाएंगे। इस एक दिवसीय हड़ताल में विभिन्न सेल कारखाना में उत्पादन की काफी कमी हो जायेगी। कुल्टी सेल वर्क्स के साथ-साथ बर्नपुर और दुर्गापुर की डीएसपी के श्रमिक भी हड़ताल पर है।    

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *