आसनसोल । आसनसोल उत्तर थाना की पुलिस की त्वरित कार्रवाई की वजह से आसनसोल के डिपो पाड़ा इलाके से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल को 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उषाग्राम निवासी अभिषेक कुमार डीपु पाड़ा स्थित उनकी बहन के घर आया था। जब वह उषाग्राम जाने के लिए बहन के घर से निकला तब देखा कि उनकी मोटरसाइकिल गायब थी। काफी तलाश के बाद भी जब उनकी मोटरसाइकिल नहीं मिली तो उन्होंने आसनसोल उत्तर थाना में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही आसनसोल उत्तर थाना के पुलिस प्रभारी के निर्देश पर पुलिस की टीम ने तेजी से मामले की जांच शुरू की और आसनसोल पॉलिटेक्निक के पास चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। इतना ही नहीं उन्होंने चोरी के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बुधवार उसे अदालत में पेश किया।