कुल्टी । आसनसोल नगर निगम के 102 नंबर वार्ड के टीएमसी पार्षद सौरव माझी ने बुधवार कुल्टी के राधा नगर इलाके में अपने कार्यालय में एक प्रेस मीट का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने 99 ग्रुप ऑफ कंपनीज पर कुछ संगीन आरोप लगाए उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में उनके पार्षद बनने से पहले से ही 99 ग्रुप ऑफ कंपनीज एक प्रोजेक्ट किया जा रहा था। लेकिन उन्हें बाद में पता चला कि वह पूरा प्रोजेक्ट जलाशय के ऊपर किया जा रहा है। इतना ही नहीं सौरव माझी ने आरोप लगाया कि 99 ग्रुप ऑफ कंपनीज द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने आसनसोल नगर निगम के मेयर सहित जिला अधिकारी, एडीएम तथा एलआर को सूचित कर दिया है। उन्होंने मेयर को धन्यवाद दिया जिन्होंने सूचना प्राप्त करने के तुरंत बाद से ही वहां पर जांच शुरू करवा दी है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक रूप से यह समझा जा रहा है कि उन्होंने बाउंड्री वाल को सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर के बनाया है। इसके बाद भी जांच चल रही है। उन्हें वर्तमान प्रशासन पर पूरा भरोसा है कि वह जरूर अवैध कार्रवाई पर रोक लगाएंगे। वहीं इस बारे में मेयर विधान उपाध्याय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उसे क्षेत्र में अवैध निर्माण का एक मैप आया था। उन्होंने अपने अधिकारियों को इसकी जांच करने की हिदायत दी है। दूसरी तरफ उसे क्षेत्र में जायजा लेने पहुंचे बीएलआरओ अधिकारी देवव्रत चट्टराज से बात की तो उन्होंने कहा कि प्राथमिक रूप से यह बात सामने आई है कि 99 ग्रुप ऑफ कंपनी द्वारा जो प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है। उसका बाउंड्री सरकारी जमीन पर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक रूप से जो रिपोर्ट तैयार की गई है। वह उच्च अधिकारियों को दी जाएगी। इसके बाद और भी जांच की जाएगी। तब पता चलेगा कि कितनी सरकारी जमीन पर अवैध कब्ज़ा हुआ है। वही इस बारे में जब हमने कुल्टी के विधायक डॉ. अजय पोद्दार से बात की तो उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है कुल्टी में यह एक साधारण सी बात हो गई है कि बीएलआरओ दफ्तर की नाक के नीचे यह सब काम चल रहा है। विधायक ने आरोप लगाया कि कुल्टी क्या पूरे पश्चिम बंगाल में गरीब लोगों की जमीन हड़प कर या सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके निर्माण करने का अवैध धंधा फल फूल रहा है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्षद के स्वार्थ में आघात लगा होगा तभी उन्होंने शिकायत की। लेकिन यह एक कुल्टी की बात नहीं पूरे बंगाल में यह हो रहा है। डॉ. अजय पोद्दार ने कहा कि बहुत जल्द भाजपा इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन करेगी।